किसान नेता लालजी तिवारी ने एसडीएम से किसानों के मुआवजा के लिए किया भेंट

SONBHADRA NEWS: जनपद के वरिष्ठ किसान नेता लालजी तिवारी ने घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी से मुलाकात किया। भेंट में घोरावल तहसील क्षेत्र के किसानों की बोई गई बर्बाद फसलों का मुआवजा उचित अनुपात में उपलब्ध कराने, फसल बीमा का लाभ दिलाने और खतौनियों में अंश निर्धारण में अनियमितता के संबंध में वार्ता की।विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य ने फसलों का सर्वे नियमानुसार मौके पर लेखपालों को भेज कर कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्ष पूर्व लेखपालों और तहसील कर्मियों की फसल मुआवजे की रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई जिसके कारण किसानों को फसल नुकसान का कोई लाभ नहीं मिला. उपजिलाधिकारी ने अविलंब सर्वे कराकर आपदा से बर्बाद फसलों का मुआवजा शत प्रतिशत दिलाने तथा खतौनियों को दुरुस्त कराने हेतु संबंधितों को दिशा निर्देश भी जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *