Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: भूत-प्रेत के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दस आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के झाऊ का पुरवा बटौली गांव की सिरताजा पत्नी स्व0 भगवानदीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस अक्टूबर की शाम करीब पौने चार बजे भूत प्रेत के विवाद को लेकर हरिमती पत्नी राकेश निवासी अर्रो उमरिया तथा हरिमती के देवर दिनेश पुत्र मिलन, कमलेश, अमलेश पुत्रगण रामसुमेर, मंजू देवी पत्नी अमकेश, नन्हें पुत्र रोधई, सोनी पत्नी इन्द्रेश, तारा देवी पत्नी वीरेन्द्र, शोभा पत्नी कमलेश, तराईन पत्नी फूलचन्द्र, दिनेश पुत्र राममिलन एकराय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। पीड़िता के मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से मारापीटा। शोर सुनकर बीचबचाव को पहुंची पीड़िता की बहू नीशा को भी मारापीटा तथा घरेलू सामानों मे तोडफोड किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।