Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ सोनू वर्मा (कोरी) का समाजवादी पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान स्वागत कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संदीप वर्मा जैसे ऊर्जावान और संघर्षशील नेता की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती रही है, और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू वर्मा अपने नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे। वहीं जिला महामंत्री मंजर यार ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हमेशा समाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करते रहे हैं। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के माध्यम से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज गति से किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप कुमार (सोनू वर्मा) ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजवादी विचारधारा को अनुसूचित जाति समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। हमारी प्राथमिकता होगी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनना। पूरे कार्यक्रम का माहौल जोश और एकता से भरा रहा। नारेबाजी के बीच पार्टीजनों ने जय समाजवाद और सपा जिंदाबाद के नारों से कार्यालय परिसर गूंजा दिया। कार्यक्रम में डॉ. अमित पाल (बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष), आशीष कुमार नामदेव, सलमान खान, नरेश कोरी, महेश कोरी, कालका प्रताप कोरी, प्रमोद यादव, राम गुलाम जाटव, नरेंद्र प्रजापति, मनोज यादव, चंद्रभान जायसवाल, दलजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।