Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारी बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का किसानो को मुआवजा दिया जाए:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार एक नवंबर को पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता अजय सोनी ने की। बैठक में बेमौसम बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का मामला छाया रहा। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानो की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा किसानो के नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर शासन प्रशासन द्वारा किसानो को समुचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अजय सोनी ने जिला कलेक्टर हाउस में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट बिनोद कुमार को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जनपद में भारी बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का किसानो को मुआवजा देने, समितियों से किसानो को समुचित उर्वरक प्रदान करने, प्रत्येक वैरायटी के धान क्रय केंद्रों पर क्रय किए जाने, जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों के निर्माण पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू करने एवं नहरों और रजबहों में टेल तक जलापूर्ति करने जैसी मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मणिशंकर पांडेय, बद्री प्रसाद प्रजापति, फूलचंद्र लोधी, भैरव प्रसाद, राजेश कुमार अनिल यादव आदि मौजूद रहे।