पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए सुनहरा अवसर

सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में दो दुकानें आवंटन हेतु उपलब्ध

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों को सूचित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर, लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि की दो दुकानें आवंटन हेतु उपलब्ध हैं। इन दुकानों का आवंटन उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि की निर्धारित शर्तों के अनुरूप किया जाएगा। प्रत्येक दुकान के लिए ₹10,000/- की सिक्योरिटी डिपॉजिट तथा ₹3,150/- प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया है। पात्र आवेदकों को दोनों में से किसी एक दुकान का आवंटन किया जाएगा। जनपद के इच्छुक पूर्व सैनिक एवं शहीद सैनिकों के आश्रित अपने प्रार्थना पत्र दिनांक 4 नवम्बर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लखीमपुर खीरी में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि यह पहल पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *