श्री मां विंध्यवासिनी दीपदान महोत्सव कार्यक्रम में

मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण के कोने कोने में टिमटिमाते दीपक आसमान के सितारे प्रतीत हो रहें थे
मंदिर की सजावट देखने पर प्रतीत हो रहा था मानो स्वर्ग से भी सुंदर अपना विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर हो
MIRZAPUR NEWS:  मां विंध्यवासिनी दीपदान महोत्सव
विशाल देवी जागरण भव्य श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एस पी सिटी नितेश सिंह, एसडीएम संजीव सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार , विंध्याचल इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र, धाम सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह जी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रबोधिनी एकादशी को अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भागवत कथा वक्ता हैं जिनका आगमन विंध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी जी के धाम में आगमन हो रहा है। भारत की गौरांगी गौरी ( रूपम पांडे ) को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित ने भी अपने भजन प्रस्तुत किया। मुख्य व्यवस्थापक/कार्यक्रम संयोजक शेखर शरण उपाध्याय (प्रधान पुजारी, श्रृंगारिया मां विंध्यवासिनी मंदिर) इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभु सिंह (धनबाद), प्रमोद कुमार (हैदराबाद) संयोजक – पंडित राजन पाठक, रघुवर दयाल उपाध्याय,राघवेंद्र उपाध्याय (श्रृंगारिया मां विंध्यवासिनी मंदिर) मंदिर में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तो घी और तेल के दीपक ऐसे अपनी चमक बिखेर रहें है मानो आसमान से टिमटिमाते सितारे मंदिर प्रांगण में उतर आए हो जो हर श्रद्धालुओं को अपने ओर आकर्षित कर रहें और सबके मुंह से निकल रहा था अदभुत, अलौकिक, अद्वितीय इस पर कलाकारों और गायकों के कार्यक्रम प्रस्तुत से मानो मंदिर स्वर्ग के जैसा प्रतीत हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *