Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को इंदिरा स्टेडियम स्थित तरणताल के सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य में धीमी गति पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित संस्था को नोटिस निर्गत करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि 15 नवम्बर तक कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए, अन्यथा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी, कार्यदायी संस्था आदि मौजूद रहे।