Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी सहारनपुर और मेरठ के एथलीटो ने दौड़ और थ्रो में सोना झटका। जैवलिन थ्रो में सहारनपुर की कनक देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं अंदर 17 के जैवलिन इवेंट में सहारनपुर की खुशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। तीसरे दिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने मंच से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी और विजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे। सचिव सिंह का स्वागत मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजकुमार और खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिवस अधिकारी के रूप में डॉ रवि भूषण यादव पूरे दिन मौजूद रहे ।और प्रतियोगिता के संचालन हेतु अरुण पांडे अजय यादव अनूप श्रीवास्तव रविंद्र मिश्रा सोनिका अरोड़ा ने क्रमशः संचालन किया। स्टार्टिंग में सभी दौड़ प्रतियोगिताओं में स्टार्टिंग पॉइंट पर अकील अब्बास रिजवी, अली अहमद फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रसून सिंह गंगाधर यादव अखिलेश मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल सचिव रंजना सिंह, रविंद्र मिश्रा, अजय सिंह यादव डॉ अनूप श्रीवास्तव मुकेश सिंह अरविंद गौतम राकेश श्रीवास्तव विमलेश पाल वशिष्ठ मुनि धर्मेंद्र कुमार राठौर अली अहमद प्बुलंद प्रताप राय वीरेंद्र कुशवाहा अरुण पांडे धर्मेंद्र सिंह राठौड़ बृजेश कुमार राकेश सोनू सुरेश सिंह शैलेंद्र साहू दिनेश यादव राजपाल आनंद सोनकर हसबीन अहमद अश्विनी यादव हरिशचंद पटेल हरिलाल वीरेन कुशवाहा विजया सिंह इत्यादि सम्मिलित रहे। शनिवार को बालक वर्ग के अंडर-19 में लंबी कूद राम अनुज वाराणसी रजत कुमार वाराणसी अनीश कुमार लखनऊ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार से 110 मीटर बाधा दौड़ में रिशु पाठक वाराणसी मोहित शर्मा बरेली कपिल सिंह मेरठ और अंडर 17 बालक वर्ग के 110 मीटर बाधा दौड़ में अतुल यादव स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ प्रियांशु आगरा मीत भाटी मेरठ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि लंबी कूद स्पर्धा में शिवम यादव आगरा सागर प्रजापति सहारनपुर रुव गुर्जर आगरा और अंडर 14 के 80 मी0 दौड़ में आर्यन सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई सत्यम पांडे स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई विभु पाल बरेली क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहा।
डिस्कस थ्रो स्पर्धा में लकी मेरठ अवनीश यादव प्रयागराज विवेक यादव वाराणसी में
100 मीटर दौड़ अरशद खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ मोहम्मद अफरान वाराणसी प्रिंस चैधरी अलीगढ़ बालिका वर्ग और अंडर-19 में 100 मीटर बाधा दौड़ मुस्कान मेरठ वंदना बरेली आर्या सिंह वाराणसी तथा भाला फेंक में कनक देवी सहारनपुर रागनी कानपुर निधि तंवर सहारनपुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहा।
100 मीटर दौड़ में सोनी लखनऊ खुशी कुमारी अयोध्या रानी यादव आजमगढ़ तथा
पोल वाल्ट स्पर्धा में ज्योति मुरादाबाद रिकी गौतम वाराणसी और अंडर 17 बालिका
के 100 मीटर बाधा दौड़ में खुशी पटेल वाराणसी आरती यादव विंध्याचल अंशिका अयोध्या, भाला फेक में खुशी सहारनपुर अवनी भाटी मेरठ पलक मुरादाबाद लंबी कूद काजल कुमारी वाराणसी पलक वाराणसी अंशिका अयोध्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। जबकि हैमर थ्रो स्पर्धा में आकांक्षा सिंह मेरठ आस्था मेरठ साक्षी चित्रकूट 100 मी0 में काजल वाराणसी कोमल यादव अयोध्या गुनगुन मुरादाबाद, अंडर 14 बालिका चक्का फेक, शुभ सिंह अयोध्या गुंजा बरेली जय यादव गोरखपुर में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।