साधना अरुणाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम में

PRAYAGRAJ NEWS: कैंटोन्मेंट बोर्ड क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु साधना पाल का चयन बीसीसीआई द्वारा लखनऊ के इकना स्टेडियम में 26 अक्टूबर से आयोजित वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। वह इस टूर्नामेंट के दो मैच में प्रतिभाग भी कर चुकी हैं। साधना कैंटोन्मेंट बोर्ड क्रिकेट अकादमी के कोच संजीव कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। अशोक नगर निवासी हरिश्चंद्र पाल एवं शमा पाल की पुत्री साधना दाहिने हाथ की ओपनर बल्लेबाज हैं। साधना के चयन पर छावनी परिषद प्रयागराज के मुख्य अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद समीर इस्लाम और कैंटोन्मेंट बोर्ड क्रिकेट अकादमी के कोच संजीव कुमार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी कोच संजीव कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *