Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सत्यम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज की गरिमामयी उपस्थिति में विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन की तैयारियों के संबंध में 01 नवम्बर को सायं 2-30 बजे संगम सभागार, क्लेक्ट्रेट में बैठक आहुत की गयी। नगर मजिस्ट्रेट ने समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित तैयारियों को समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि खिलाड़ियों को मैराथन रूट में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने मैराथन मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करने एवं अधिशासी अभियन्ता, पी०डब्लू०डी० को मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत कराने तथा नगर निगम को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों द्वारा दवा की किटों के साथ-साथ एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात से ट्रैफिक की व्यवस्था कराने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इन्दिरा मैराथन के लिए दिनांक 04 नवम्बर, 2025 से ऑन-लाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार किए जायेंगें तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ी कार्यालय अवधि में अपनी प्रविष्टि कराकर प्रतिभाग कर सकते। साथ ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बैठक में अवगत कराया है कि 40वीं इन्दिरा मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 02 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 01 लाख, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को 75 हजार की धनराशि के साथ 11 लोंगो को 10-10 हजार सान्तवना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे एवं इन्दिरा मैराथन को लेकर सारी व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जायेंगी। इस अवसर पर राज कुमार मीना, ए०सी०पी० प्रयागराज, विमल कुमार मिश्रा ए०सी०पी० झूसी, प्रयागराज, डा० संजय बरनवाल मेडिकल हेल्थ प्रयागराज, रामीत चतुर्वेदी ए०आर०टी०ओ० प्रयागराज, अनिल कुमार चीफ वार्डेन, शैलेश कुमार सिंह सहायक कमाडेन्ट प्रयागराज, गगन यादव सूचना अधिकारी, डा० वी०एन० सिंह यूनाइटेड ग्रुप प्रयागराज, राहुल मौर्या युवा कल्याण विभाग, जगदीश प्रसाद अधीक्षकराजकीय उद्यान प्रयागराज, अजय कुमार गिरि सह जिला विद्यालय निरीक्षक, देवव्रत सिंह बेसिक शिक्षाधिकारी, देवी प्रसाद, उप क्रीडा अधिकारी, मनीष गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी, आर०एस०बेदी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, मुदस्सर चैधरी एवं स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक, स्टाफ एवं अन्य समाजसेवी उपस्थिति थे।