Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी यह निर्देश कि छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दी जाएगी, व्यवहारिक रूप से गलत और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन इस नियम का प्रबल विरोध करेगा। जिला संरक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर पहले भी कई समस्याएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी जानकारी शासन को दी गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित कमेटी ने तब इस व्यवस्था पर रोक लगाई थी, लेकिन अब पुनः आदेश जारी कर दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।जिला मंत्री विजयेन्द्र मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा अनुचित दबाव बनाकर शिक्षकों से छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति भरवाई जा रही है, जिसे संगठन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन ने कहा कि सरकार यदि इस आदेश को वापस नहीं लेती है, तो संगठन आगे की कठोर कार्यवाही करने को बाध्य होगा। इस दौरान हरिनारायण शुक्ल, इफ्तखारूनीशा, साहब मजरूह, नन्दीश्वर यादव, शबाना बेगम, गजाला मुनीर, मीना मौर्य, दिवाकर मिश्र, गणेश मिश्र, जयप्रकाश नारायण, पूनम चौधरी, संजय सिंह, रवि यादव, श्रवण कुमार यादव, सर्वेश, अनिल, सौरभ, राकेश गिरी, रमेश चन्द्र शुक्ल, विरेन्द्र मौर्या, राम नरेश, हरगोविन्द कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।