बीयू में ‘एआई प्रज्ञा’ प्रशिक्षण सत्रों की होगी शुरुआत

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “एआई प्रज्ञा” के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में 3 नवम्बर से 10 नवम्बर  तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  प्रशिक्षण सत्रों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र  से मान्यता प्राप्त संस्था  (वन एम वन बी) द्वारा किया जा रहा है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो. मुकेश पांडे के निर्देशन में तथा कुलसचिव  ज्ञानेंद्र कुमार के अनुमोदन से आयोजित किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों — कला, विज्ञान, कृषि एवं अभियांत्रिकी, कंप्यूटर अनुप्रयोग, शिक्षा, वाणिज्य एवं प्रबंधन, फार्मेसी और विधि संकाय — के विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित होंगे —
प्रातः 10:30 से 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा से परिचित कराना और उन्हें ऑल -रेडी  जनरेशन के रूप में सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख तकनीकी संस्थानों की ओर से कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “AI-Ready उत्तर प्रदेश” के विज़न की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसका संचालन विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग), श्रीमती नेहा जैन (आईएएस) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का प्रबंधन 1M1B संस्था से शिवम अग्रवाल, लीड – नॉर्थ इंडिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एम एस सिंह, डॉ संजय सिंह समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *