बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

JHANSI NEWS: बाबा खाटू श्याम भक्तों ने बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भक्तों ने केक काटा और ‘जय खाटू श्याम बाबा’ के जयकारे लगाए । जन्मोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम को मिठाई, केला, फल, चूरमा, केक और मेवे का भोग लगाया गया। भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। कलयुग के अवतारी और तीन बाण धारी बाबा श्याम का जन्मोत्सव देवशयनी एकादशी, 1 नवंबर को देशभर के सभी बाबा श्याम मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर निशांत गुप्ता, सोनू महाराज पारीक्षा ,हेमंत पांचाल, प्रशांत गुप्ता ,प्रिंस साहू ,आकाश साहू, पुष्पेंद्र, दीपक ,विकास, दिवाकर ,त्रिलोक राजपूत ,सुमित साहू ,राहुल गुप्ता, अजयकांत उपाध्याय, शिवम सिंह, मयंक, सौरभ चौहान पारीक्षा सहित आदि भक्तगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *