Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 1 नवम्बर को “काला दिवस” के रूप में मनाते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य की पुनः स्थापना की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट झाँसी को सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि “01 नवम्बर हमारे लिए दुख और संकल्प का दिन है। 1956 में बुंदेलखंड राज्य समाप्त हुआ था, इसलिए आज हम ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। अब समय है कि सवा दो करोड़ बुंदेलखंडवासियों को उनका हक़ मिले।” ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 1948 में गठित बुंदेलखंड राज्य को 1956 में समाप्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र विकास से वंचित रह गया। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कु .राधा प्रजापति, श्रीमति शारदा शर्मा, नईम मंसूरी, हरी नारायण श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, अमर सिंह, विनोद वर्मा, आरिफ कमाल, अनवार अहमद मंसूरी, जामिन हुसैन, पप्पू श्रीवास, हरि शंकर शर्मा, प्रमोद सिंह शेखावत, जुबेर खान, सोहेल खान, अंकुर प्रताप सिंह, यशपाल सिंह परिहार, देवेंद्र सेंगर आदि लोग मौजूद रहे.