प्रतापगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे राज़ कुमार शुक्ल

PRATAPGARH NEWS: जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के समीप शनिवार की रात पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, “ताजा खबरें” ग्रुप के संपादक राजकुमार शुक्ला शनिवार शाम करीब 8:45 बजे गड़वारा बाजार से अपने घर राजापुर कला लौट रहे थे। इसी दौरान राम कोमल सिंह के मकान से लगभग 200 मीटर आगे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और उन पर लाठी-डंडों व असलहों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से राजकुमार शुक्ल बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गिरते ही हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। शुक्ला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलावस्था में शुक्ला ने किसी तरह थाने पर पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी।
राजकुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे नगर पंचायत गड़वारा अध्यक्ष के प्रतिनिधि का हाथ है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से बाजार क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रहे थे और उसी के बाद यह हमला हुआ। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी व पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *