Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में जनसंदेश के रूप में दिया गया एकता, अखंडता एवं सद्भाव का संदेश
PRATAPGARH NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा “Run For Unity – 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ का मार्ग राजापाल टंकी चौराहा – श्रीराम तिराहा – घंटाघर चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन प्रतापगढ़ तक रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं दौड़ में सम्मिलित होकर नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षकक्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी लाइन/कार्यालय श्री शिवनारायण बैस व प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी व रिक्रूट आरक्षी उत्साहपूर्वक शामिल हुए दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए गए तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्रीय एकीकरण में अमूल्य योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव एकजुट रहने का प्रेरक संदेश दिया गया। EktaDiwas #RashtriyaEktaDiwas150 #SardarPatel150 #RunForUnity @UPPolice @EktaDiwasBharat। प्रतापगढ़ की पुलिस ने एकता दिवस के अवसर पर सभी की नागरिकों को एक रहने का संदेश दिया है एकता में बहुत मजबूती है।