Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अब फतेहपुर भी कहलाएगा जगन्नाथ धाम
FATEHPUR NEWS : शहर में रामगंज पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास भगवान जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जगन्नाथ धाम पुरी, ओडिशा के प्रधान दैतापति सेवायत दैतापति भवानी दास महाराज ने भी भूमि पूजन किया। भाजपा नेता संतोष तिवारी और उनकी पत्नी ललिता तिवारी ने यजमान के रूप में पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। प्रवचन देते हुए पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर में कोई वीआईपी या वीवीआईपी नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह चित्रकूट को कामतानाथ के नाम से जाना जाता है, उसी तरह अब फतेहपुर जिले को भगवान जगन्नाथ के नाम से जाना जाएगा। स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बन रहा यह भगवान जगन्नाथ मंदिर अब फतेहपुर की पहचान बनेगा। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि जिस प्रकार पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है, उसी प्रकार यह यात्रा हर साल फतेहपुर में भी निकाली जाए। इस अवसर पर मंत्री बेबीरानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व विधायक विक्रम सिंह समेत जिले के तमाम भाजपा नेता और आमजन भी मौजूद रहे।