Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया। यह कार्यक्रम 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान शहीद हुए कोठारी बंधुओं की स्मृति में आयोजित किया गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष देशभर में ऐसे रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। फतेहपुर में आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, जिला अध्यक्ष संतोष विनायक, जिला मंत्री लोकेश गुप्ता और जिला संगठन मंत्री सोनपाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भिटौरा प्रखंड के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। रक्तदान करने वालों में कुलदीप मिश्रा (जिला सुरक्षा प्रमुख), नरेंद्र हिंदू (प्रखंड संयोजक), सत्यम गुप्ता, आकाश हिंदू, कमल, ज्ञान प्रकाश और नीरज साहू शामिल थे। इस अवसर पर अतीत दीक्षित, शिवम, अनुज, रत्नेश, रोहित, अनूप, डॉ. अनुज और गोलू पंडित ने कहा कि वे आगामी समय में भी समाज और धर्म के हित में ऐसे कार्यों में अपनी सहभागिता जारी रखेंगे।