रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आया युवक, हुई मौत

FATEHPUR NEWS: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के पास नई रेलवे लाइन पर हुई। युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। कोतवाली प्रभारी ने जानकारी दी कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस जगह पर आए दिन ट्रैन के चपेट में आकर मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *