Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
NOIDA NEWS: सेक्टर-76 नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की स्वागत समारोह एवं संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने की। इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर की टीमों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हापुड़ जिला अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष एस.पी. सिंह, मीडिया मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह तोमर, करण चौहान, अंशु कश्यप, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष कपिल गोस्वामी और उनकी पूरी टीम शामिल हुई। बैठक में संगठन विस्तार के तहत कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। साहिल सरीन को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, अवनीश भाई को युवा जिला अध्यक्ष, लविश यादव को महानगर अध्यक्ष, और राजा यादव को छात्र सभा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, वहीं कई कार्यकर्ताओं ने अन्य संगठनों को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) से जुड़ने की घोषणा की। बैठक में वक्ताओं ने किसानों के हित में संगठन की भूमिका पर चर्चा की और गांव-गांव तक किसान एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।