Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा फिर बनाएगी सरकार: पीपी चौरसिया
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील के पास स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में रविवार को विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मोतीलाल अंबेडकर शामिल हुए।बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा लागू किए जा रहे एस आई आर प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई, ताकि आगामी चुनावों में बहुजन समाज पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो सके।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें पी.पी. चौरसिया, सईद घोसी, नियाज अहमद, सुकरू लाल निर्मल, रामू यादव, श्रवण आर्य, अभिलाष सोनकर, गुप्ता पासी, पंकज पासी, इकबाल, रामचंद सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में मुख्य अतिथि पी पी चौरसिया ने कहा बहुजन समाज पार्टी सदैव गरीब, पिछड़े और शोषित समाज की आवाज रही है। अब समय है कि हर कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाए। बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में हम प्रदेश में एक बार फिर पार्टी का परचम लहराएगी , प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करना होगा।” जिला प्रभारी मोतीलाल अंबेडकर ने कहा“9 तारीख को आयोजित सफल रैली ने यह साबित किया है कि बहुजन समाज पार्टी की जड़ें अब भी जनता के दिलों में गहरी हैं। यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण का परिणाम है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस रैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। आने वाले चुनावों में इसी जोश और अनुशासन के साथ काम करना है।कार्यक्रम में जोश और उत्साह देखने लायक था।