ररुवेश्वर धाम दंगल में गूंजा पहलवानों का दम,भारत केसरी और मध्य प्रदेश केसरी की कुश्ती रही बराबरी पर, शेरा गुर्जर बने दंगल के विजेता

JALAUN NEWS: ररुवेश्वर धाम परिसर में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। देश और प्रदेश के सैकड़ों नामी पहलवानों ने इसमें भाग लिया। अखाड़े में पहलवानों ने अपने दांव-पेंचों से दर्शकों का मन मोह लिया। अंतिम मुकाबला भारत केसरी पहलवान रामेश्वर (जिला पंचायत सदस्य, हाथरस) और मध्य प्रदेश केसरी गौरव पहलवान के बीच हुआ। दोनों ही पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए भरपूर ताकत झोंक दी, लेकिन कोई भी पहलवान दूसरे को पछाड़ नहीं सका। मुकाबला रोमांचक अंदाज में बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरी ओर, शेरा गुर्जर पहलवान (फतेहाबाद, आगरा) का दबदबा पूरे दंगल में देखने को मिला। आयोजकों ने दो लाख रुपये की शर्त रखकर किसी भी पहलवान को शेरा से मुकाबले के लिए आमंत्रित किया, लेकिन किसी ने भी चुनौती स्वीकार नहीं की। अंततः शेरा गुर्जर फतेहाबाद को ररुवेश्वर धाम दंगल का विजेता घोषित किया गया।
इस अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचंद निरंजन, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर (रामपुरा), ब्लॉक प्रमुख मोहित दोहरे (माधौगढ़), पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह (हरौली), लेखपाल रणजीत सिंह, विकास सिंह,  महेश राजावत, आशीष दीक्षित,मिंटू सिंह (हरौली), के. टी.(चितौरा), शत्रुघ्न सिंह, यानु सिंह, राहुल सिंह, मोहित सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, रिंकू गुर्जर, प्रदुमन गुर्जर, सापुले  निक्की सिंह सचिन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप सिंह कुठौदा एवं राम मोहन पहलवान (गोपालपुरा) ने किया।दंगल के दौरान दर्शकों में उत्साह और जोश देखते ही बनता था। ररुवेश्वर धाम का यह पारंपरिक दंगल न केवल बुंदेलखंड की अखाड़ा संस्कृति को जीवित रखता है, बल्कि नई पीढ़ी को परंपरा और खेल भावना से भी जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *