Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को शिवेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0रविन्द्र कुमार सिंह निवासी मगरहाँ थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री आशी सिंह उम्र करीब-23 वर्ष को दहेज की मांग को प्रताड़ित करने, प्रताड़ना से तंग आकर वादी की पुत्री की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-519/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी ।
सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः02.11.2025 को उप-निरीक्षक रामप्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी पचेवरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को जमुई-सुन्दरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।