Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सभी को वोट का अधिकार,डाक्यूमेंट के नाम पर परेशान न किया जाय:श्यामलाल पाल
PRAYAGRAJ NEWS: चुनाव आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरानचुनाव आयोग द्वारा भरवाये जाने वाले फार्म में एक कालम जातीय जनगणना का भी हो। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज सपा कार्यालय में पार्टी जनों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग पुनरिक्षण के नाम पर लोंगो को परेशान नहीं करें। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आधार कार्ड को प्रमाण मानकर मतदाता सूंची में नाम शामिल करने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं को पुनरिक्षण के दौरान भरवाये जाने वाले फार्म एवं मांगे जाने वाले डाक्यूमेंट पर सतर्क रहकर मतदाता सूंची में नाम शामिल कराने की सलाह दी।भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा देश की जनता के साथ भेदभाव करने, वोट काटने जैसी कारवाही को अंजाम देने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। वह शिक्षित हो अथवा अशिक्षित हो। जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजातों के नाम पर अनायास किसी को मतदाता सूंची में नाम शामिल होने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का हुआ स्वागत-
समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का आज सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मधुर पार्टी के पुराने, कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्त्ता हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में कुशलता पूर्वक कार्य करते रहने के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषादसहित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, मोहम्मद शारिक, संतलाल वर्मा, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, देवीलाल, संतोष यादव, अरविन्द वर्मा, संगीता पटेल, आसुतोष तिवारी, शांति स्वरूप पटेल, राम अवध पाल, हरिश्चन्द्र यादव, जय सिंह एडवोकेट, सुरेश कुमार, भुवर यादव, मोईन हबीबी, मोहम्मद गौस, मोहम्मद हामिद, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।