नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का हुआ स्वागत

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का आज सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मधुर पार्टी के पुराने, कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्त्ता हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में कुशलता पूर्वक कार्य करते रहने के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषादसहित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, मोहम्मद शारिक, संतलाल वर्मा, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, नाटे चौधरी, देवीलाल, संतोष यादव, अरविन्द वर्मा, संगीता पटेल, आसुतोष तिवारी, शांति स्वरूप पटेल, वजीर खा, राम मिलन यादव, राम अवध पाल, हरिश्चन्द्र यादव,जय सिंह एडवोकेट, सुरेश कुमार, भुवर यादव,मोईन हबीबी, मो गौस, मोहम्मद हामिद, संदीप यादव, शशि भूषण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *