Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मां गंगा व मां ज्वाला देवी का दर्शन पूजन कर मेला के सकुशल संपन्न होने का मांगा आशीर्वाद
PRATAPGARH NEWS: सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम मानिकपुर के पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला का मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपर पुलिस अधीक्षक मानिकपुर नगर चेयरपर्सन श्रीमती चंद्र लता जायसवाल तथा मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव के साथ संयुक्त रूप से मां गंगा व मां ज्वालामुखी देवी का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित करते हए मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मेला शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए एसपी भूकर ने कहा कि मेला हमारी धार्मिक आस्था व विश्वास का प्रतीक है। मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। पुलिस प्रशासन मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए पूरी तन्यमता के साथ पुलिस का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए दैवीय शक्तियों का आवाहन किया कि मेला संपन्न होने में अपनी कृपा बरसाए संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगर वासियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नगर अध्यक्षा श्रीमती चंद्र लता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अतुल रघुवंशी, व्यापार मंडल संरक्षक मथुरा प्रसाद धुरिया व अब्दुल हाशिम, तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित, मंदिर ट्रस्ट सदस्य त्रिभुवन नाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, अनिल मौर्य, राकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, महेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।