अधिवक्ताओं के हितों व सुरक्षा को लेकर संघर्ष का एलान

RAEBARELI NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सोमवार को सलोन तहसील में वकीलों ने एकजुटता का शंखनाद किया। आल इण्डिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में यहाँ वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते अनिल तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता हितों व सुरक्षा को लेकर संघर्ष तेज किया जायेगा। उन्होने साथियों को बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित कराये जाने की मुहिम को लेकर हस्ताक्षर अभियान प्रदेश भर में जारी है। महासचिव अनिल तिवारी ने बार कौंसिल के चुनाव में  साथियों से समरर्थन भी जुटाया। सभा की अध्यक्षता तहसील बार के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी व संचालन महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद मौर्य, इंद्रेश द्विवेदी, उमेश तिवारी, राज कुमार गुप्ता, राजीव द्विवेदी, दिनेश सिंह, जितेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी ज्ञानेन्द्र कुमार, अमित शुक्ल, प्रवीण त्रिपाठी, रामानुज पांण्डेय, आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *