वकील पर हमले के आरोपियों पर एसपी ने बढ़ाया ईनाम, अब पचीस-पचीस हजार

हमलावरों  की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने कोर्ट का किया बहिष्कार
PRATAPGARH NEWS: साथी तीन अधिवक्ताओं पर प्राणघातक  हमले में नामजद पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को वकीलों में नाराजगी देखी गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम काज के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। वहीं एसपी दीपक भूकर ने हमलावरों पर ईनाम बढ़ाकर पचीस-पचीस हजार कर दिया है। अभी तक सभी पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित था। संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी व महामंत्री हरिश्चद्र पांण्डेय की अगुवाई में वकीलों ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी  की माँग उठायी। बीती बाइस अक्टूबर को सांगीपुर थाने के बवरिहा गाँव में हमलावरों ने अधिवक्ता रुद्र प्रताप पांण्डेय व अधिवक्ता अभिषेक तथा अधिवक्ता बालकृष्ण पर हमला बोल दिया था। घटना में प्रधान प्रतिनिधि देवदत्त शुक्ल समेत नामजद पाँच आरोपी फरार चल रहे हैं। इस मौके पर टीपी यादव, राम मोहन सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, केके शुक्ल, अनूप पांण्डेय, राजेश तिवारी, संदीप सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, प्रवीण यादव, सूर्यकांत निराला, संतोष सिंह आदि अधिवक्ता रहे। सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एसपी की ओर से सभी फरार आरोपियों पर ईनाम की धनराशि बढ़ाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *