Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्य और छानबे विधायक रिंकी कोल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े को ₹1,00,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें कन्या के लिए ₹60,000, विवाह सामग्री के लिए ₹25,000, और टेंट, पंडित व आयोजन के लिए ₹15,000 का प्रावधान है। इस अवसर पर विधायक मड़िहान, रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर समाज में सामाजिक समरसता और सम्मान का वातावरण बनाया है।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि धनंजय पांडेय,ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर सहित बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, अतिथि गण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी नवविवाहित जोड़ों को विधायकगण एवं शासन की ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया गया।