देश की उन्नति में सामाजिक व्यक्ति की होती है अहम भूमिका-एडीजीपी पीयूष मोर्डिया

BHADOHI NEWS: सोमवार को वाराणसी स्थित अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन कार्यालय में पत्रकारों ने अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एडीजीपी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि देश की उन्नति में सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों की अहम भूमिका होती है, जो सामाजिक बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार वीरेंद्र चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला उपाध्यक्ष एवं ज्ञानशिखा टाइम्स के पूर्वांचल प्रभारी आफ़ताब अंसारी और स्टेट मीडिया के ब्यूरो चीफ खुर्शीद खान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *