Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:कलरव में बास्केटबाल और वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता एसवीएन की टीम
PRAYAGRAJ NEWS: शकुन विद्या निकेतन बी ने कलरव में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर तिहरा खिताब हासिल किया। वालीबाल में शकुन विद्या निकेतन ने अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया। शकुन विद्या निकेतन देवरख नैनी में सोमवार को खेले गये बास्केटबाल के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबलो में अंडर-14 आयु वर्ग में शकुन विद्या निकेतन बी ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को, अंडर-17 में शकुन विद्या निकेतन ए ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को, अंडर-19 में शकुन विद्या निकेतन बी ने शकुन विद्या निकेतन ए को हराया। बालिका वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग पतंजलि ऋषिकुल स्कूल ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को और अंडर-19 में शकुन विद्या निकेतन बी ने शकुन विद्या निकेतन ए को हराया। वालीबाल में अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में शकुन विद्या निकेतन ने देव स्पोर्ट्स स्कूल को और अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में शकुन विद्या निकेतन ने केवीएस नैनी को हराया।
प्रतियोगिता का समापन महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने किया। शकुन विद्या निकेतन की प्रधानाचार्या शकुन्तला मिश्रा ने महापौर का स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया। उपप्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अमन यादव, प्रवीण पांडेय और आयुषी केसरवानी ने किया।