मैगलगंज पुलिस ने दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों को पकड़कर किया सीज

उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता के निर्देश पर मैगलगंज पुलिस ने कि कार्यवाही
LAKHIMPUR KHERI NEWS: उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता के निर्देश पर मैगलगंज पुलिस ने दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों को पकड़कर सीज कर दिया। कुछ दिन पूर्व मैगलगंज क्षेत्र में डबल डेकर बस में आग लगने की घटना के मद्देनजर, आज प्रशासन द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज रविन्द्र कुमार पांडे एवं यातायात प्रवर्तन अधिकारी कौशलेन्द्र यादव के नेतृत्व में बस चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मेरठ व दिल्ली जा रही दो बसों की जांच की गई, जिसमें कई मानकों का उल्लंघन पाया गया। उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि हाल के दिनों में मैगलगंज व मितौली क्षेत्र से प्रतिदिन दिल्ली के लिए बसों का संचालन हो रहा था। जांच के दौरान जिन बसों को रोका गया, उनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, सीटों की संख्या मानक से अधिक पाई गई तथा बसों की लंबाई व चौड़ाई भी निर्धारित मानकों के विपरीत थी। इन गंभीर खामियों को देखते हुए प्रवर्तन यातायात अधिकारी द्वारा बसों का ई-चालान करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली मानकविहीन बसों पर इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उप जिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता ने बताया यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा डग्गामार डबल डेकर बसों को कतई बक्सा नहीं जाएगा और यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *