Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: 3 नवंबर को महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण और उत्पीड़न की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 6 नवंबर को जिले के दौरे पर रहेंगी। कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुजाता कुमारी ब्लॉक फूलबेहड़ में नारी चौपाल में शामिल होंगी, जहां महिला सुरक्षा, स्वावलंबन तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगी। महिला आयोग के निर्देशानुसार यह जनसुनवाई उन महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें उत्पीड़न के मामलों में न्याय पाने में कठिनाई हो रही है। जनसुनवाई के पश्चात संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।