24 पेड़ो की होगी नीलामी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जनपद की तहसील मोहम्मदी में आवासीय/ अनावासीय भवन निर्माण में बाधक बन रहे 24 पेड़ो की नीलामी वन विभाग करायेगा।पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि तहसील मोहम्मदी के ग्राम दिलावर में अग्निशमन केंद्र के आवासीय/ अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु चयनित की गयी भूमि में निर्माण कार्य में बाधक बन रहे विभिन्न प्रजाति के 24 पेड़ो को सार्वजनिक नीलामी प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिण खीरी द्वारा निर्माण कार्य स्थल पर दिनांक 10 नवंबर 2025 को कराई जानी है। इच्छुक फर्म व ठेकेदार उक्त स्थान पर निर्धारित तिथि पर प्रातः 10 बजे पहुंचकर बोली में प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी जिसके संबंध में निर्धारित तिथि से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *