दो बाइकों की आपने सामने से टक्कर तीन की मौत एक घायल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र में नेशनल हाईवे के गांव सेमरा जानीपुर मोड़ के पास दो बाइकों के आमने-सामने से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नेशनल हाईवे 730 ए पर रविवार को रात 10  बजे करीब गांव शाहपुर जागीर निवासी विजय कुमार 35 वर्षीय अपनी बाइक पर पीछे जितेंद्र कुमार 32 वर्षीय को पीछे बैठा कर कस्बा बरवर से जरूरी सामान खरीद कर वापस लौट रहे थे तभी सिमरा जानीपुर निवासी रोहित 30 वर्षीय अपनी बाइक पर गांव के रितिक को पीछे बैठाकर मोहम्मदी से घर वापस लौट रहे थे दोनों बाइकें सेमरा मोड पर पहुंचते ही आपस में टकरा गई जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को मोहम्मदी सी एच सी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान विजय, जितेंद्र, और रोहित को मृत घोषित कर दिया है। पीछे बैठे रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *