Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: ग्राम अतरछला, हदरूख के निवासी वीरपाल सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि संतोष सिंह पुत्र स्व. खगपत सिंह और रमेश सिंह पुत्र सरनाम सिंह सहित उनके परिजनों ने गांव की सार्वजनिक भूमि, रास्ता तथा प्राचीन प्राथमिक विद्यालय पर अवैध कब्जा कर रखा है।शिकायतकर्ता के अनुसार गाटा संख्या 307 पर उनकी पैतृक भूमि है, जिसका रास्ता गाटा संख्या 306 होकर निकलता है, परंतु उक्त रास्ते सहित आसपास की सरकारी भूमि पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वीरपाल सिंह का कहना है कि पूर्व में इस जमीन पर खेती होती थी, परंतु स्व. खगपत सिंह, जो पुलिस विभाग में डिप्टी एस.पी. रहे, ने दबाव बनाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया था।वीरपाल सिंह ने बताया कि ग्राम के खाद्य गड्ढे, चकरोड, खलिहान की जमीन और सौ वर्ष पुराना प्राथमिक विद्यालय, जिसमें वर्षों तक अध्यापन कार्य चलता रहा, वह भूमि भी कब्जाधारकों के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस विषय में प्रशासन को बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक समुचित कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीण ने यह भी आरोप लगाया कि कब्जाधारकों की ओर से उन्हें धमकी दी जा रही है और झूठे मुकदमों में फँसाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम अतरछला की सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।वीरपाल सिंह (उर्फ मुन्ना सिंह) भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तहसील अध्यक्ष होने के साथ आर.एस.एस. संगठनायक भी हैं। उन्होंने कहा कि वे छठी बार यह प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, किंतु अब तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है।