Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: रविवार देर रात कालपी थाना क्षेत्र के उसरगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी स्लीपर बस ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। जोरदार भिड़ंत में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और लगभग 10 यात्री घायल हो गए।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कालपी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस हादसे के बाद हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने राहत कार्य कर हटवाया।घटनास्थल पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी पहुंचे और घायलों की मदद की। बताया गया कि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भागे चालक की तलाश जारी है।