Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाना सुनिश्चित किए जाने को डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा नगर पंचायत पचपेड़वा में निर्माणाधीन पाइप पेयजल पुनर्गठन परियोजना एवं आईटीआई विशुनपुर विश्राम में निर्माणाधीन ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत पचपेड़वा में कार्यदाई संस्था जल निगम अर्बन द्वारा पाइप पेयजल पुनर्गठन परियोजना के निरीक्षण के डीएम ने ओवर हेड टैंक , ट्यूबल को देखा एवं पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
आईटीआई विशुनपुर विश्राम में निर्माणाधीन ईडीटेक ट्रेनिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान कार्य लगभग पूर्ण पाया गया , डीएम ने हैंडओवर को कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।