डीएम ने बेसिक शिक्षा की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश; पीएम श्री स्कूलों का काम जल्द गुणवत्ता से पूरा करें

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में और सीडीओ बलराम सिंह की उपस्थिति में सोमवार (03 नवंबर 2025) को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज वन व टू में गैप्स की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिया कि वे संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने डीबीटी से भुगतान होने के बाद अभिभावकों को ड्रेस, जूता-मोजा खरीदने के लिए प्रेरित करने और विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति ड्रेस में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्राप्त ग्रांट्स के व्यय और टीचिंग टाइम टेबल अंकित कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही, निपुण लक्ष्य गाइडलाइन का पालन कराने, खंड विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर विद्यालयों की कमियां दूर करने और पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम शेड, टाइलिंग, छत मरम्मत आदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर विद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण करने, कस्तूरबा गांधी व पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने को भी कहा। बैठक में सीएमओ, पीडी, बीएसए और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *