Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-12 चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को शीरवुड कॉलेज मैदान में धूमधाम से हुआ। यह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 20-20 ओवर के प्रारूप में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सीखने का सबसे अच्छा अवसर है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि झाँसी जैसे ऐतिहासिक नगर में खिलाड़ी इतनी लगन और उत्साह के साथ क्रिकेट मैदान पर उतर रहे हैं। इस स्तर पर खेलना निश्चय ही इन बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को सशक्त करेगा। मैं स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन झाँसी को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। मेरी शुभकामनाएँ हैं कि यह टूर्नामेंट इन उभरते क्रिकेट सितारों के लिए प्रेरणा बने और झाँसी का नाम राज्य ही नहीं, देश भर में रोशन करे। फाइनल मुकाबला झाँसी और एटा की टीम के मध्य हुआ जिसमें झाँसी टीम ने शानदार जीत हसिल की। डॉ संदीप ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में शीरवुड कॉलेज के प्रशासक परवेज़ मुख्तार, स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अखिल दीक्षित, जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन झाँसी के सचिव हिमांशु सोनी, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बृजेन्द्र यादव, संयुक्त सचिव निज़ाम उद्दीन, आरती वर्मा, मोहित नरूला, समन्वयक डॉ. विवेक तोमर और सलाहकार हसीर अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सचिव हिमांशु सोनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बाल खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर मंच प्रदान करना है, जिससे उनमें खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल सके। मैदान पर नन्हे क्रिकेटरों का जोश देखते ही बनता था और दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार शीयरवुड कॉलेज के डायरेक्टर परवेज़ मुख्तार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, इंजीनियर राजेश कुमार और धर्मेंद्र गुर्जर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।