Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: विभिन्न समसामयिक विषयों पर आधारित भारतीय छात्र संसद सम्मेलन, झाँसी के प्रतिष्ठित मॉडर्न पब्लिक स्कूल कानपुर रोड एवं मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन झाँसी के युवाओं के बीच हुआ । समितियों में भारतीय समाज में राजनीतिक परिवर्तन, वैश्विक चुनौतियों , भारत पर पड़ने वाले प्रभाव और उनके समाधान पर प्रतिभागियों लोकतांत्रिक पद्धति से वाद विवाद किया । दिलचस्प बात यह है कि इनमें भाग लेने वाले विद्यार्थीयो ने विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक , सांसद एवं राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के रूप में अपने विचार वर्तमान विषयों पर प्रदर्शित किए । कार्यक्रम की विभिन्न समितियों का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्रों प्रियांशु बादल, मयंक कुशवाहा, धनिष्का सिंह , मनमीत कौर , ऐश्वर्या वैभव, पुष्कर विश्वकर्मा, खुशी सिंह ने किया। कार्यक्रम की बहुविध समितियों में राहुल नगाइच , दिव्यांशी मिश्रा, सक्षम कुशवाहा, उत्कृषा सिंह ,सृष्टि पटेल, सत्यम वर्मा को श्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरुस्कार दिया गया। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरपर्सन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमति शांति विश्वनाथन के साथ प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रत्ना विश्वनाथन द्वारा पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी छात्र – छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि एक सभा से कहीं बढ़कर, युवाओं के नेतृत्व वाला यह आंदोलन भारत के परिवर्तनकारी भविष्य की धड़कन का प्रतिनिधित्व करता है। यह सम्मेलन एक जीवंत, साँस लेने वाला स्थान है जहाँ युवा ऊर्जा का मिलन अनुभवी ज्ञान से होता है—यह नेतृत्व प्रशिक्षण, संवाद का एक ऐसा वातावरण प्रदान करता है जो उपस्थित लोगों को गहराई से सोचने और निर्णायक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमति अंशिता विश्वनाथन ने विजयी प्रतिभागियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं सभी प्रतिभागियों से कहा कि यह विविध क्षेत्रों—राजनीति, शासन, अध्यात्म और मीडिया—से दूरदर्शी नेताओं को एक साझा मिशन को साथ लाता है: हज़ारों युवा भारतीयों में नैतिक नेतृत्व और नागरिक भागीदारी के लिए प्रेरणा, सशक्तिकरण और उत्साह जगाना, जहाँ छात्र – छात्रायेँ अग्रणी भूमिका निभाएँगे, जो न केवल अपने ज्ञान को साझा करेंगे, बल्कि उस समर्पण और वैश्विक मूल्यों को भी प्रदर्शित करेंगे । अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने सभी विजेताओं , प्रतिभागियों को बधाई दी एवं विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों को सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया ।