Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जनपद के नगर पंचायत डेरवा अंतर्गत बाबूगंज- झलिहन का पुरवा क्षेत्र में रविवार को समाजसेवा की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। यहां के प्रतिष्ठित समाजसेवी रामखेलावन प्रजापति द्वारा 19 नवंबर 2025 को गया जगन्नाथ जी का भात कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सम्मानित बुद्धिजीवी, नवयुवक, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रविवार को एक छोटे-से कार्यक्रम में यह घोषणा की गई कि समाज की एक कन्या जिसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है तथा पिता विकलांग हैं, उसकी शादी समाज के सहयोग से कराई जाएगी। इस नेक पहल के तहत यदि किसी योग्य लड़के-लड़की की जानकारी हो, तो उन्हें 08 नवम्बर अथवा 15 नवम्बर 2025 तक सूचित करने का आग्रह किया गया है। आपको बता दें कि- जनपद के नगर पंचायत अन्तू क्षेत्रांतर्गत इब्राहिमपुर में 11 नवंबर 2025 को गया जगन्नाथ जी का भात कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस सामाजिक पहल का समर्थन करते हुए महेश कुमार प्रजापति, अध्यक्ष देवतादीन दक्ष संस्कार सेवा ट्रस्ट उत्तर प्रदेश, ने सभी समाज बंधुओं से सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि “समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम जरूरतमंदों के साथ खड़े हों।