Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बाघराय पावरहाउस के समीप हुआ विनायक कृषि केन्द्र का शुभारंभ
PRATAPGARH NEWS: किसानो के लिए विनायक खाद बीज केन्द्र वरदान साबित होगा किसानो को सस्ते रेट व खाद वीज गुणवत्तापरक शुद्ध प्राप्त होगा, यह बाते बाघराय पावरहाउस के सामने मुलायम सिंह यादव मार्केट मे विनायक खाद बीज केन्द्र का शुभारंभ बैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रयागराज से आए स्वामी बासुदेव प्रपन्नाचार्य महराज ने फीता काटते हुए लोगो के बीच कही,उन्होने कहा कि किसान भाइयो के हितो को ध्यान मे रखते हुए विनायक खाद बीज के केन्द्र का शुभारंभ आज किया जा रहा है जिससे किसानो को गुणवत्तापरक खाद बीज सस्ते रेट पर मिल सके। संचालक कमलेशकुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वीरेन्द्र तिवारी उर्फ सुग्गा प्रधानसंघ अध्यक्ष बिहार व इन्टरकालेज प्रबंधक क्षीरसागर तिवारी व बब्बा तिवारी, देवीशंकर मिश्र, अशोक यादव, महेश यादव व कृषि विशेषज्ञ रिंकेशयादव, दिलीप यादव,राम आसरे विश्वकर्मा, रईस मुलायम सिंह यादव अजय आदि मौजूद रहे।