तरुण चेतना द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

छात्राओं ने बेटी हूँ मैं बेटी – मैं तारा बनूँगी गीत गाकर सबका मन मोहा

PRATAPGARH NEWS:
तरुण चेतना संस्था द्वारा आज राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के साथ साथ पोषण के प्रति जागरूक किया। श्री अंसारी ने बेटियों को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी देते हुए बालिकाओं को सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में संस्था के सह निदेशक हकीम अंसारी ने बताया कि विद्यालय के साथ मिलकर आयोजित इस मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सरकारी सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देना था। इस अवसर पर आज छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी बताये गए और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1813, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 एवं कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन मिश्रा, पूजा गुप्ता, अपर्णा पाण्डेय, पुष्पा वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने बालिका सशक्तिकरण से सम्बंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें अर्पिता मिश्रा, पायल शर्मा, ऋचा कुमारी, सृष्टि गुप्ता, लक्ष्मी, आकृति मिश्रा, रिया सिंह, शिवानी वर्मा और अफीफा हासमी ने “बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी – अपने पावों पे चलकर दुनियाँ को देखूंगी” नामक अभिनय गीत की शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन सेतु परियोजना की फेसिलिटेटर हुश्ननारा बानो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *