सपा ने प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सौपा मांगपत्र

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौपकर अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र जनपद-कन्नौज के छिबरामऊ में पश्चिमी बाईपास पर छिबरामऊ तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाना अव्यवहारिक और अमर्यादित घटना है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में अगुवाई कर भारत देश को आजादी दिलाने महान व्यक्ति एवं व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज के महापुरूष महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा को हटाने और अपने महापुरूष के इस अपमानपूर्ण कार्यवाही का समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने कहा देश के महान सपूत, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी महात्मा गाँधी जी जो कि इस देश और समाज की अनमोल धरोहर और विरासत है, इन्हें राजनीतिक विचारधारा के आधार पर विद्वेष की भावना से उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जनपद-कन्नौज के जिला प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज सहित पूरे देश के महान महापुरूष की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालो में दामोदर प्रसाद मौर्य, संतोष गोयल, रूपेश वर्मा, उपेन्द्र सिंह, सलीम बादशाह, राममिलन यादव, अरशद अली, चन्द्रशेखर, अजय सोनी, रोहित त्रिपाठी, अभिलेष कुमार गुप्ता, इन्द्रेश दूबे, दिनेश यादव, पुण्डरी केशरी, जमाल अहमद, विकाश केशरी, विकास गुप्ता, धनन्जय सिंह, लल्लू गुप्ता, मनोज चौहान, रामजी चौहान, प्रकाश साहू आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *