Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा दिनांक 06 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड सिराथू के ग्रामसभा-थोन पहुँचकर महिला उत्पीड़न यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी। सदस्य 12 बजे मदरसा अरबिया मदीनतुल उलूम निस्वा चूहापीरन, कड़ा का निरीक्षण तथा अपरान्ह 03 बजे सरस हॉल विकास भवन, मंझनपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। सदस्य दिनांक 07 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण तथा 10ः30 बजे ऑगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण करेंगी एवं गोद भराई/अन्नप्रासन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सदस्य 11 बजे जिला महिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण एवं महिला प्रशिक्षुओं के साथ संवाद करेंगी। अपरान्ह 01 बजे उदयन श्याम इंटर कॉलेज में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चात थाना चरवा एवं महिला हेल्प डेस्क व सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगी।