Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बीआरसी नेवादा में ब्लॉक स्तरीय मेला व नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रचनात्मक बनाने के लिए शिक्षकों की ओर से विकसित शिक्षण सामग्री,माडल व नवाचारों को अध्यापकों के बीच साझा किया गया। इस मेले में शिक्षकों ने नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति एवं अधिगम को सुगम बनाने हेतु विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किया। नालेज शेयरिंग मेले का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा विकसित शिक्षण सामग्री बच्चों के सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होगी। इन नवाचारों के माध्यम से बच्चे आसानी से विषय वस्तु को समझ पाएंगे और अपेक्षित लर्निंग आउटकम प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रकार के मेले शिक्षकों को अपने अनुभव और नवाचार साझा करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं ।कार्यक्रम में ब्लॉक के चयनित 11 विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। और अपने-अपने शिक्षण अधिगम सामग्री, उपकरण मॉडल और शैक्षणिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षा में नवाचार की भावना को बल मिलता और लोग उत्साहित होकर कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह व एआरपी टीम नेवादा के सहयोग से संपन्न हुआ।