Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर में मंगलवार को पूर्व में विद्यालय के सेवानिवृत्त हुए शिक्षको व दफ्तरियों का विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रियुगी नारायण मिश्र ने की वहीं संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य लालचन्द्र सोनकर ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व में सेवा निवृत्त हुए शिक्षको व दफ्तारियों को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत -सम्मान किया और उन्हें पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य लालचन्द्र सोनकर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण कार्य का दायित्व संभाल रहे शिक्षक अशोक कुमार मिश्र 31 मार्च 2020, ओमनारायण पाठक 31 मार्च 2022 व दफ्तरी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी 31 जुलाई 2020 व रामलोटन प्रजापति 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त हो चुके हैं।कोरोना काल में सेवा निवृत्त होने के चलते शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित नही किया जा सका था जिस पर मंगलवार को विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व में सेवा निवृत्त हुए लोगों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह समाज में पथ प्रदर्शक का कार्य करता रहता है।इस अवसर विद्यालय के प्रबंधक अजय त्रिपाठी, उपप्रबन्धक सुरेंद्र त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।