महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए फतेहपुर पुलिस मैदान में उतरी

एण्टी रोमियो टीमों ने सड़कों से लेकर स्कूलों तक चलाया जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को समूचे जनपद में पुलिस प्रशासन ने जागरूकता की नई मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। टीमों ने मौके पर मौजूद छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (सुमन), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में बताया गया। वहीं एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 102/108 या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर मदद ले सकती हैं। पुलिस कर्मियों ने मोबाइल पर पैनिक बटन की डेमो भी दिखाते हुए कहा कि सुरक्षा अब आपके हाथ में है, बस एक क्लिक की दूरी पर मदद है। इस व्यापक अभियान को लेकर एसपी फतेहपुर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाना है। आने वाले दिनों में यह अभियान और भी बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *