Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में बकरी पालन योजना (रा० 90/ला० 10) के अंतर्गत जनपद में 10 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाना है। अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन निर्धारित दिशा-निर्देशों और पात्रता मानकों के अनुसार किया जाएगा। योजना में अनुसूचित जाति के महिला एवं पुरुष बेरोजगार पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास बकरियों को रखने के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो। इसके साथ ही विधवा और निराश्रित महिलाओं को भी वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भेड़ एवं बकरी पालन प्रशिक्षण केंद्र, इटावा या केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, फराह (मथुरा) से बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को अग्रिम प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों की नई चयन सूची शीघ्र तैयार कर निर्धारित प्रारूप में भेजें, ताकि सूची को निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित करते हुए आगे की कार्यवाही की जा सके।